सूर्यगढ़ा सीएचसी में एएनसी जांच शिविर का हुआ आयोजन, जांच के लिए गर्भवती की उमड़ी भीड़, 170 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी जांच शिविर का आयोजन, 170 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच।

प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जांच के लिए गर्भवती महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई. शिविर में कुल 170 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया. महिला चिकित्सक डॉ. सीमा भारती,चिकित्सक डॉ राहत जहां, डॉ प्रियंका कुमारी एवं डॉ प्रशांत कुमार द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई. जांच के दौरान महिलाओं को पोषणयुक्त आहार लेने, नियमित जांच कराने तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई. जांच उपरांत गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी की गोलियां एवं ओआरएस का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान संभव होती है, जिससे मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं. फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी दी गई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh gupta

Published by: Janardan Pandey

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >