Subroto Cup Football: लखीसराय जिले की अंडर-15 बालक फुटबॉल टीम 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को मुंगेर के लिए रवाना हुई. सूर्यगढ़ा स्थित संत मेरी इंग्लिश स्कूल परिसर से खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य सह जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष तिजो थॉमस सहित खेल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया.
17 से 20 जुलाई तक होगा मुकाबला
जिला खो-खो एवं गतका संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत ने बताया कि जिला खेल पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के मार्गदर्शन में टीम का चयन किया गया है. प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 20 जुलाई तक मुंगेर के पोलो ग्राउंड में किया जाएगा.
खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई जर्सी
उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को जिला खेल भवन की ओर से आधिकारिक जर्सी उपलब्ध कराई गई है. टीम प्रतियोगिता में लखीसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेगी और बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों ने विशेष तैयारी की है.
18 खिलाड़ियों की टीम करेगी प्रतिनिधित्व
लखीसराय की टीम में नितेश कुमार, अभय राज, जयंत कुमार, अंकित राज, युवराज कुमार, अंकुश राज, अभिषेक कुमार, गौरव कुमार, आदित्य ओम, रोशन कुमार, ऋषभ कुमार, आदित्य राज, दिलखुश कुमार सहित कुल 18 खिलाड़ी शामिल हैं. टीम के कोच नीरज सिंह क्षत्रिय हैं.
खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं
Subroto Cup Football: इस अवसर पर अधिवक्ता सह वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल, जिला खेल कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन कुमार, खेल शिक्षक सुशांत सिंह, दिनेश कुमार, राजीव कुमार रंजन, नीरज कुमार निराला, समीर पांडे, जंग बहादुर सिंह, सुशील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल सूर्यगढ़ा के निदेशक अभिषेक आनंद, नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह, उपसभापति बालेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद संतोष कुमार सिंह तथा वार्ड पार्षद रौशन कुमार झा उर्फ सुग्गा झा सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.
