सदर अस्पताल में नयं दवा वितरण काउंटर का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Copied link
मरीजों की सुविधा के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में सोमवार को नए दवा वितरण काउंटर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह व अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने संयुक्त रूप से किया. इस नए काउंटर के शुरू होने से अस्पताल में उमड़ने वाली भीड़ पर नियंत्रण मिलेगा. मरीजों को बेहद कम समय में सुगमता से दवाएं मिल सकेंगी.
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गयी है. अस्पताल परिसर में बने नये दवा वितरण काउंटर का उद्घाटन सोमवार को सिविल सर्जन डॉ जयप्रकाश सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के साथ ही काउंटर का नियमित संचालन भी शुरू कर दिया गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार नये दवा वितरण काउंटर के शुरू होने से मरीजों को दवा प्राप्त करने में होने वाली परेशानी काफी हद तक कम होगी. साथ ही दवा वितरण व्यवस्था अधिक सुगम, व्यवस्थित और तेज होगी, जिससे अस्पताल में लगने वाली भीड़ पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. नये दवा वितरण काउंटर के संचालन से मरीजों को राहत मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा. वहीं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसे देखते हुए दवा वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक बनाने का निर्णय लिया गया. नये काउंटर के माध्यम से मरीजों को कम समय में दवाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी. उद्घाटन समारोह में अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे. अस्पताल प्रशासन का मानना है कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा. मौके पर एचएम नंद किशोर भारती, फॉर्मासिस्ट रणधीर कुमार सिंह, डाटा ऑपरेटर शशिकांत मिश्रा, सोनू कुमार, ड्रेनिग छात्र राहुल कुमार, नीरज कुमार, रूपेश कुमार, बेबी कुमारी, बंधना कुमारी, मनीषा कुमारी,आदि मौजूद थे.
वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.