10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

10 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान रामगढ़ चौक नहर पर से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. युवक की बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लh है. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक काजल कुमार के नेतृत्व में रामगढ़ चौक नहर के पास से वाहन चेकिंग के दौरान हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी जागेश्वर चौधरी के पुत्र राजू चौधरी के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू चौधरी पॉलीथिन में करके शराब को एक थैला रखकर अपनी टीवीएस बाइक से मानपुर से लखीसराय जा रहा था. इसी दौरान वाहन चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >