10 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने रविवार को सुबह तीन बजे 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

पीरीबाजार. स्थानीय पुलिस ने रविवार को सुबह तीन बजे 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्र वीर सिंह ने बताया कि अभयपुर रेलवे स्टेशन पर शराब की खेप उतरने की गुप्त सूचना मिली. यह कार्रवाई फरक्का एक्सप्रेस गुजरने के बाद की गयी. पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ अभयपुर रेलवे स्टेशन के समीप बजरंगबली मंदिर के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग के साथ मिला. पूछताछ में युवक ने अपना नाम पिंटू उर्फ पंकज कुमार, विक्रमपुर कजरा का रहने वाला बताया. तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से 10 बोतल ग्रांड प्राइड 750 एमएल की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार शराब तस्कर को उत्पाद अधिनियम तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >