श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच स्पेशल ट्रेन के छह अतिरिक्त फेरे, 19 अगस्त तक चलेगी सेवा

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है, जिससे कांवरियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Shravani Mela Special Train: पीरीबाजार (लखीसराय). श्रावणी मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर-भागलपुर के बीच चल रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया है. रेलवे के अनुसार ट्रेन के छह अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे. इससे सावन में सुलतानगंज और देवघर जाने वाले कांवरियों तथा अन्य यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

19 अगस्त तक चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 03234/03233 दानापुर-भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल पटना-बख्तियारपुर-मोकामा-किऊल-सुलतानगंज के रास्ते संचालित की जा रही है.

नए शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 03234 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 13 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03233 भागलपुर-दानापुर स्पेशल 14 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी.

किऊल और बड़हिया समेत इन यात्रियों को फायदा

स्पेशल ट्रेन के परिचालन विस्तार से पटना, मोकामा, किऊल, बड़हिया, सुलतानगंज सहित रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. खासकर सावन के दौरान सुलतानगंज जाने वाले कांवरियों को अतिरिक्त ट्रेन मिलने से भीड़ के बीच यात्रा में सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

पटना-अहमदाबाद स्पेशल में भी बढ़े फेरे

रेलवे ने लंबी दूरी के यात्रियों को भी राहत दी है. पटना और अहमदाबाद के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में भी अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं.

गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा 19 अगस्त 2026 को अहमदाबाद से पटना के लिए चलेगा. वहीं गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 14 अगस्त और 21 अगस्त 2026 को पटना से अहमदाबाद के लिए संचालित होगी.

कांवरियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेले के दौरान लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे के इस फैसले से बिहार के विभिन्न हिस्सों से देवघर और सुलतानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है. अतिरिक्त फेरों से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >