घर के आगे से स्कॉर्पियो चोरी

स्थानीय थाना क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक जारी है. पुलिस की सुस्ती के कारण वाहन चोर गिरोह विगत कुछ दिनों से अधिक सक्रिय हैं.

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक जारी है. पुलिस की सुस्ती के कारण वाहन चोर गिरोह विगत कुछ दिनों से अधिक सक्रिय हैं. सोमवार की रात्रि बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एनएच 80 गजर के आगे लगी स्कॉर्पियो की चोरी वाहन चोर गिरोह ने कर ली. वाहन के संबंध में पहाड़पुर निवासी वाहन मालिक पवन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात 12 बजे गाड़ी लगाकर घर गये थे, सुबह उठकर देखा तो जहां गाड़ी खड़ी किया था, वहां से गाड़ी गायब है. उन्होंने बताया कि पहले भी घर के आगे से मेरी बाइक चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. पुलिस अगर लगातार गस्ती करती रहती तो चोरी की घटना होने से रोका जा सकता था. लगातार चोरी घटना के बड़हिया थाना क्षेत्र में होने से लोगों में चर्चा है कि आखिर पुलिस कर क्या रही है. चोरी की घटना में इन दिनों थाना क्षेत्र में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. पुलिस इस मामले हाथ पैर हाथ रखे बैठे हुए हैं. इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >