खुली बोली में तय हुई विद्यालय की कृषि भूमि की बंदोबस्ती

अंचल कार्यालय में यह डाक करायी गयी

बड़हिया प्रखंड के खुटहाडीह स्थित राजकीयकृत (बुनियादी) विद्यालय खुटहा की पांच एकड़ कृषि योग्य जमीन की एक वर्षीय बंदोबस्ती को लेकर सोमवार को खुली डाक करायी गयी. अंचल कार्यालय में यह डाक करायी गयी. कार्यक्रम का संचालन अंचलाधिकारी राकेश आनंद की निगरानी में किया गया, जबकि विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाध्यापक भी उपस्थित रहे. भूमि बंदोबस्ती में भाग लेने के लिए तीन लोगों ने आवेदन दिया था. इनमें रमेश सिंह, कन्हैया सिंह और जितेंद्र कुमार शामिल थे. प्रशासन की ओर से इस जमीन के लिए आरक्षित न्यूनतम बोली एक लाख 93 हजार 234 रुपये निर्धारित की गयी थी. बोली शुरू होने से पहले तय राशि की घोषणा की गयी, इसके बाद प्रतिभागी जितेंद्र कुमार ने प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया. उनके हटने के बाद रमेश सिंह और कन्हैया सिंह के बीच प्रतिस्पर्धात्मक बोली लगी. दो दौर तक चली बोली प्रक्रिया में कन्हैया सिंह ने सबसे अधिक एक लाख 95 हजार रुपये की बोली लगायी. उच्चतम बोली लगाने के कारण उन्हें विद्यालय की कृषि भूमि की बंदोबस्ती का अधिकार दिया गया. प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने सफल बोलीदाता को निर्धारित अवधि के भीतर पूरी राशि विद्यालय के सरकारी खाते में जमा कराने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी बताया गया कि समय सीमा के अंदर राशि जमा नहीं होने पर दूसरे सर्वोच्च बोलीदाता रमेश सिंह को प्राथमिकता दी जायेगी. इस दौरान आरओ जय कुमार, जनप्रतिनिधि नागमणि सिंह, प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार, वरीय लिपिक सुदेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. जानकारी के अनुसार विद्यालय की पूरी पांच एकड़ जमीन एक ही भूखंड में स्थित है, जहां हर वर्ष मक्का और गेहूं जैसी फसलों की खेती की जाती है. ———————————————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >