चारदीवारी के बिना चल रहा मध्य विद्यालय मसूदन, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

School Safety: सूर्यगढ़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय मसूदन में चारदीवारी के अभाव ने छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. खुले परिसर के कारण विद्यालय में सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से चारदीवारी निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

पीरी बाजार(लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट

School Safety: जहां बच्चों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा मिलनी चाहिए, वहां वे हर दिन खतरे के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं. लखीसराय के मध्य विद्यालय मसूदन में चारदीवारी नहीं होने से नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

खुले परिसर से बढ़ रही परेशानियां

ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के अनुसार चारदीवारी नहीं होने के कारण दिन के समय आवारा पशु विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं. वहीं शाम होते ही परिसर असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन जाता है. इससे विद्यालय की संपत्ति और परिसर में लगे पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय मुख्य सड़क के समीप स्थित है. ऐसे में खेल-कूद या अवकाश के दौरान छोटे बच्चों के सड़क की ओर चले जाने का खतरा बना रहता है. इसके अलावा बाहरी लोगों के विद्यालय परिसर में आने-जाने से पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित होता है.

मांग पत्र सौंपने की तैयारी

समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द चारदीवारी निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब विद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके.

ALSO READ: बारिश के आसार, फिर भी नहीं मिलेगी राहत, धूप और उमस बढ़ाएगी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >