स्कूली बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना को लेकर मध्य माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बिशनपुर के स्कूली बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गढ़ी बिशनपुर से शिक्षकों के साथ बस से रवाना किया गया

-गढ़ी बिशनपुर मध्य एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को हरी झंडी दिखाकर किया गया विदा लखीसराय. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना को लेकर मध्य माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बिशनपुर के स्कूली बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गढ़ी बिशनपुर से शिक्षकों के साथ बस से रवाना किया गया. मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, प्रधान शिक्षिका, शिक्षक एवं अन्य प्रतिनिधि ने हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. छात्र छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण को लेकर पावापुरी, राजगीर एवं नालंदा ले जाया गया. जहां छात्र-छात्राओं को वहां के ऐतिहासिक धरोहरों से अवगत कराया जायेगा. छात्र-छात्राओं को राजगीर पावापुरी के ऐतिहासिक धरोहरों का ज्ञान वहां के गाइड से दिलाया जायेगा. छात्र छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण तीन दिवसीय है. एक दिन पावापुरी, दूसरे दिन राजगीर एवं तीसरे दिन नालंदा का परिभ्रमण कराया जायेगा. छात्र छात्राओं के खाने व रहने की व्यवस्था स्कूल के तरफ से आयोजित किया गया है. शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए पूर्व से ही विद्यालय का चयनित किया जा चुका है. जिसके तहत ही गढ़ी बिशनपुर मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को परिभ्रमण के लिए भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >