लखीसराय. फागून महोत्सव की पावन बेला में जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन जिला शाखा की एक इकाई राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट लखीसराय की ओर से शहर के नया बाजार स्थित शिवम मैरेज हॉल के प्रांगण में बुधवार की शाम हिंदू होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें लखीसराय जिले के कई गणमान्य, बुद्धिजीवी विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, साहित्यकार गीतकार, कवि, व्यवसायी, शिक्षाविद के साथ-साथ संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. सर्वप्रथम विभिन्न संगीत कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ हल्की गुलाल लगाकर एवं फूलों की भारी वर्षा के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का कार्य उद्घोषक मनोज अलकतरा कर रहे थे. कार्यक्रम की शुरुआत के बाद संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने कहा कि रंगों का त्योहार होली उत्सव और उमंग के साथ प्राकृतिक छटाओं का अनुभव कराने वाला त्यौहार है, इसे वसंत के आगमन और सर्दियों के अंत का प्रतीक भी माना जाता है. जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत, जिला संयोजक सुनील कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अनय कुमार एवं नगर संयोजक धनंजय विभोर भी आये आगंतुकों का स्वागत गुलाल अबीर लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया. डॉ कुमार अमित ने कहा कि होली आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है. आये हुए आगंतुकों में नीतीश सिंह, धर्मेंद्र आर्य, रंजन कुमार, धर्म जागरण के संगठन मंत्री विनोद कुमार, जिला कार्यवाह नवीन कुमार, नगर प्रचारक मंतोष कुमार, सनोज साह, मुकुल कांत सिंह, ऋतुराज कुमार, प्रमिला कुमारी, नीतू कुमारी, राजेश शिवम, रेणु देवी, विशाखा देवी, सुनीता देवी, राकेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए. कार्यक्रम में गोविंद कुमार, सरवन सुहाना, मनोज मेहता मनोज अलकतरा एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा अतिथियों के लिए एक से एक फगुआ गाने गाकर इस समारोह को खुशनुमा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर, फूलों का होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
