गढ़ी विशनपुर सहयोग शिविर में 100 से अधिक मामलों की सुनवाई, आधे से ज्यादा शिकायतों का मौके पर समाधान

लखीसराय सदर प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए. 100 से अधिक शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से आधे से ज्यादा का तत्काल समाधान किया गया. स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया गया.


Sahyog Camp Lakhisarai: लखीसराय सदर प्रखंड के गढ़ी विशनपुर मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सागर की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व सहित करीब एक दर्जन विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए. विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां कई मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया.

राजस्व मामलों में मौके पर हुई सुनवाई

शिविर में राजस्व विभाग से जुड़े 30 मामलों में से 18 मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन किया गया. वहीं प्रखंड स्तर पर कुल 100 से अधिक शिकायतों और आवेदनों पर सुनवाई हुई, जिनमें से करीब 50 प्रतिशत मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया. शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया.

स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों की जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में करीब 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के बाद मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं. चिकित्सकों ने पोलियो, सर्दी-खांसी, बुखार और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों को जागरूक किया.

पेंशन और सरकारी योजनाओं पर भी मिला समाधान

शिविर में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए. कुछ मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया.

पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sahyog Camp Lakhisarai: शिविर के दौरान आईटीसी कंपनी की ओर से लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया. अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की.शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, बीपीआरओ रुचि सिंह, कृषि समन्वयक कृष्ण किशोर कुमार, राजस्व कर्मचारी कुंदन कुमार, पंचायत सेवक राज किशोर पंडित, मुखिया रूबी देवी, किसान सलाहकार निराला कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

ALSO READ: बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >