लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी पुल पर गुरुवार की शाम को एक ट्रक में खराबी आ जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिसे लेकर विद्यापीठ चौक एवं गढ़ी बिशनपुर गांव तक वाहनों कतार लग गयी. तकरीबन आधा घंटा से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही. जिसमें छोटी एवं बड़ी वाहन फंसे रहे. जाम स्थल पर टाउन थाना की पुलिस पहुंचकर जाम को हटाने में जुट गयी. लगभग आधा घंटा से अधिक समय तक मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया. जिसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो गया. इस बीच बाइक एवं चार चक्का सवार जाम से बचने के लिए दूसरे मार्ग का उपाय ढूंढ रहे थे. कुछ लोग कुल के रास्ते नदी होकर लखीसराय पहुंचे, वहीं आधा घंटा के बाद जाम हटने से लोगों ने राहत की सांस ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
