विद्यालय खेल मैदान में सड़क निर्माण सामग्री गिरा किया अतिक्रमण

विद्यालय खेल मैदान में सड़क निर्माण सामग्री गिरा किया अतिक्रमण

मेदनीचौकी. थाना क्षेत्र की खावा राजपुर पंचायत के झापानी गांव में एनएच 80 सड़क से सटे श्रीराम जानकी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में संवेदक द्वारा सड़क निर्माण सामग्री गिरा कर अतिक्रमण करने का मामले को स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने उठाया है. विद्यालय के बच्चे व ग्रामीण संतोष कुमार, हिमांशु कुमार, देव कुमार, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, सूरज कुमार इत्यादि ने बताया कि विगत नवंबर 2023 से सड़क निर्माण का संवेदक द्वारा विद्यालय के खेल मैदान में विगत सड़क निर्माण सामग्री गिरकर अतिक्रमण किया गया है. बताया गया कि उक्त खेल मैदान में निर्माण सामग्री गिरे रहने से स्कूली बच्चों को खेलकूद, बहाली वाले अभ्यर्थियों को दौड़ व व्यायाम करने इत्यादि में बाधा पड़ रहा है. जिससे विद्यालय के बच्चों व बहाली में जाने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य अधर में लटक रहा है. विद्यालय के बच्चों व गांव के लोगों ने खेल मैदान को सड़क निर्माण सामग्री रखने वाले संवेदक से अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग जिलाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >