Road Accident: गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को आने लगी नींद, शादी समारोह से लौट रहे 3 लोगों को रौंद दिया

Road Accident: बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को रौंद दिया. जिसमें में एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई. तो वहीं मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया.

Road Accident: बड़ी खबर लखीसराय से है जहां के सूर्यगढ़ा बाजार में पब्लिक हाई स्कूल के मछली बाजार के पास एक स्कॉर्पियो असंतुलित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया. जिससे एक ही परिवार के तीन लोग स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए. 12 वर्षीय किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतकों की पहचान सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर निवासी मनोज शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई. हादसे में वैष्णवी की मां रजनी देवी (35 वर्ष) और उसका 14 वर्षीय भाई सुजल कुमार जख्मी हो गया. दोनों घायलों का सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ. जहां से रजनी देवी को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. 

कैसे हुआ हादसा

घटना के प्रत्यक्षदर्शी पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा निवासी राजीव कुमार ने बताया कि, मृतका अपनी मां और भाई के साथ फुटपाथ से जा रही थी. तभी अचानक स्कॉर्पियो असंतुलित होकर सड़क के पश्चिम दिशा में फुटपाथ पर चढ़ गया. किशोरी, उसकी मां एवं भाई तीनों स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण किशोरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. दो अन्य घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लाया गया.

विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था परिवार 

मृतका के परिजनों ने बताया कि, 5 मई को मुंगेर में रिश्तेदार के यहां शादी थी. पूरा परिवार शादी में गया हुआ था. मंगलवार की सुबह मृतका अपनी मां एवं भाई के साथ बस से सूर्यगढ़ा लौटी. बड़ी दुर्गा मंदिर में माथा टेककर तीनों लोग फुटपाथ के सहारे पैदल घर जा रहे थे. तभी मछली बाजार के समीप हुए हादसे का शिकार हो गए. थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा पहुंचकर मामले की जानकारी ली और कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर सबको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया. 

चालक ने कहा- ‘नींद आ जाने से हुई घटना’

घटना के बाद सूर्यगढ़ा पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है. किऊल थाना क्षेत्र का खगौर निवासी विमल मंडल का पुत्र स्कार्पियो चालक दीपक कुमार पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. स्कार्पियो चालक ने बताया कि, वह गाड़ी लेकर खगड़िया गया था. वहां से खाली गाड़ी लेकर वापस लौट रहा था. नींद आ जाने की वजह से गाड़ी असंतुलित हो गया.

थानाध्यक्ष भगवान राम ने दी जानकारी

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. मामले की प्राथमिकी लखीसराय में यातायात थाना में होनी है.

Also Read: भागलपुर में 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, DM ने इस वजह से की सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >