जनसंवाद के दौरान डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिया पदाधिकारियों का निर्देश लखीसराय महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना के उपरांत उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में कार्यक्रम किया गया. आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र व आसपास के जिलों से आये नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना. उन्होंने उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. जनसेवा के प्रति सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी सहित, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सनोज साहू, अमरजीत प्रजापति, जिला प्रवक्ता प्रो. मनोरंजन सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक मंटू नटराज, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, चंदन यादव, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मुकुल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
शिकायतों की त्वरित व पारदर्शी समाधान करना सरकार की प्राथमिकता

शिकायतों की त्वरित व पारदर्शी समाधान करना सरकार की प्राथमिकता
Copied link
महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना के उपरांत उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए