अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्ती आवश्यक

सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार द्वारा शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया.

सूर्यगढ़ा . आदर्श थाना सूर्यगढ़ा परिसर स्थित सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार द्वारा शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अपराध गोष्ठी में सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्षों के साथ विधि व्यवस्था संधारण वारंटी की गिरफ्तारी कांडों का समय निष्पादन तथा नियमित गश्ती जैसी कई विषयों पर निर्देश दिया गया. सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर ने आम लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाने का निर्देश देते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्ती करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा चौक-चौराहे एवं छोटे-छोटे बाजारों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी अपने सूत्रों के माध्यम से एकत्र कर त्वरित कार्रवाई करें. मौके पर कजरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, पीरीबाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार, माणिकपुर थानाध्यक्ष चंदना कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >