रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औरे अंतर्गत शेखपुरा पथ में औरे स्टेज से पूर्व हनुमंत महायज्ञ के भूमि पूजन को लेकर जहां शोभायात्रा निकाली गयी. वहीं ध्वजारोहण कार्य भी किया गया. अयोध्या से आये दिव्यानंद जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा जहां दर्जनों श्रद्धालु भक्तों के बीच ध्वजारोहण किया गया. औरे स्टेज के निकट स्थित हनुमान मंदिर से ध्वजारोहण स्थल तक ध्वज पटाखा ढोल गाजे बाजी नगरे के साथ जुलूस निकाली गयी. जिसमें पूर्व पैक्स अध्यक्ष सजन कुमार, औरे ठाकुरबाड़ी के महंत बजरंग दास, संतोष कुमार, संजय कुमार सिंह, मुसाफिर चौहान, डॉ अवधेश महतो आदि दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे. हनुमंत महायज्ञ के ध्वजारोहण के उपरांत अयोध्या से आये महाराज दिव्यानंद जी ने बताया कि आगामी 19 से 23 अप्रैल तक हनुमंत महायज्ञ होगा. जिसमें लगातार नौ दिनों तक अखंड रामधुनी एवं हनुमंत लाल जी की विशेष पूजा-अर्चना हवन की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस कलयुग में हनुमंत लाल जी प्रत्यक्ष देवता हैं. जिनके पूजन करने मात्र से ही लोगों को सभी प्रकार की सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
