तूफान और गरज के साथ बारिश की पूरी संभावना, सामान्य रहेगा तापमान

लखीसराय में तूफान और गरज के साथ बारिश की पूरी संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। जानें आज का मौसम अपडेट।

लखीसराय. लखीसराय में तूफान और गरज के साथ बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है. बारिश की 99 प्रतिशत संभावना है, वहीं तापमान सामान्य स्थिति में रहेगा. बारिश लगभग 11 मिमी तक हो सकती है. बच्चों एवं बुजुर्गों को सलाह है कि वे घर में ही सुरक्षित रहें. तूफान एवं बारिश के कारण बिजली गुल हो सकती है, इसलिए लोग पानी स्टॉक में रखें एवं मोबाइल, इन्वर्टर आदि चार्ज रखें.

किसान खुले खेत में रहने से बचें

किसानों एवं मजदूरों को सलाह दी जाती है कि मौसम बदलते ही वे खुले खेत में न रहें, पेड़ एवं बिजली के खंभे के नीचे न रुकें. बारिश से धान की खेती में फायदा हो सकता है, वहीं निचले हिस्से में सब्जी के खेतों में अगर पानी जमा हो तो उसे निकाल दें. तेज तूफान के कारण टीन-करकट के छप्पर आदि उड़ने का भय है, जिससे बचाव करें. रविवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई रहेगी. आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ALSO READ भागलपुर: कहलगांव से मनिहारी तक गंगा में बढ़ीं गांगेय डॉल्फ़िन, 27 वर्षों में 95 से बढ़कर 215 पहुंची संख्या; प्रदूषण अब भी बड़ी चुनौती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >