जिसके डीएनए में अपराध हो उसे जनता नहीं करेगी स्वीकार:डिप्टी सीएम

जिसके डीएनए में अपराध हो उसे जनता नहीं करेगी स्वीकार:डिप्टी सीएम

-केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को लेकर डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक लखीसराय. भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर संगठन मजबूती को लेकर राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक बूथ पर जाकर अबेंदकर जयंती मनाया जायेगा एवं केंद्र और राज्य सरकार की चल रहे योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाय. बैठक उपरांत क्षेत्रीय डिप्टी सीएम ने कहा कि अनुमंडल अध्यक्ष सक्रिय कार्यकर्ता से मंतव्य लिया गया और इस बार भी पीएम मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है. बिहार को फिर से अराजकता की ओर नहीं जायेगा. जिनके डीएनए में अपराध हो जनता उसे वोट नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि बिहार को विकास और सम्मान चाहिए. बिहार मजबूत हो इसके लिए बिहार से इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार अब विकसित बिहार बन रही है और यह मोदी और नीतीश सरकार में संभव हो रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ बुद्धिजीवी चुनाव आने के बाद अपना अपना पार्टी खड़ा करते हैं, लेकिन शुरू से बीमार पार्टी से जुड़े हुए थे. इसलिए एनडीए को कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने गुरुवार की शाम को आंधी तूफान से नुकसान को लेकर कहा है कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि क्षति का आंकलन कर सही लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम करें. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, अमरजीत प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >