श्रीश्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ को ले निकाली शोभायात्रा
श्रीश्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ को ले निकाली शोभायात्रा
ढोल-नगाड़ा, झंडा, पताका लेकर श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण में लगाये जय श्री राम के नारे
मेदनीचौकी. माणिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को गरीबनगर में हो रहे श्रीश्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ के आठवें दिन सभी कलश धारियों व श्रद्धालुओं के द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा के उपरांत स्थानीय पंडित (यज्ञाधीश) प्रेमचंद मिश्रा व वृंदावन से पधारे सभी पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया गया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार व सहयोगी कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधि-विधान से शिव विवाह का आयोजन किया गया. जिसे लेकर सभी कलश धारियों व श्रद्धालुओं के जन समूह ने संध्या वेला में शिव जी की पालकी का शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा यज्ञ स्थल से चलकर गरीबनगर परोसी गांव इमामनगर का ढोल नगाड़ा तथा जय श्रीराम की जय घोष के साथ पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा. फिर विधिवत यज्ञ का कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया. वृंदावन से आयी देवी श्री दीदी जी का राम कथा वाचन के साथ-साथ रासलीला का का आयोजन नियमित रूप से हुआ. यज्ञ की समाप्ति की ओर अग्रसर होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. गांव के आस पास भक्ति का माहौल बना हुआ.