प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

लखीसराय में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव होने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं और स्थिति को शांत कराया.

लखीसराय. शहर में वाम दल, यूथ कांग्रेस और युवा राजद के प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय गेट पर पहुंचे. तभी उनके बीच में घुसकर कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा अचानक उग्र प्रदर्शन करने लगे और वाहनों पर लाठियां बरसाने लगे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों को बल का प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की गई. यह दौरान पुलिस के द्वारा उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले कुछ लोगों पर लाठियां भी चलाई गई. इससे पूर्व जमुई मोड़ पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद छात्र नेता फिर से एकत्रित होकर समाहरणालय की ओर बढ़ने लगे.


छात्रों का आरोप, शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठी चार्ज

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं, जिसके कारण छात्र नेताओं को प्रदर्शन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. इधर, एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि वे बल का प्रयोग न करें और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी सभी छात्र नेताओं के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की गई थी, जिस पर छात्र नेताओं ने सहमति जताई थी. इधर, यह भी बात सामने आ रही है कि छात्र नेताओं के बीच असामाजिक तत्व घुसकर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >