मानव तस्करी और बच्चों की गुमशुदगी पर पुलिस को मिला प्रशिक्षण

हलसी में पुलिस को मानव तस्करी और बच्चों की गुमशुदगी रोकने का प्रशिक्षण दिया गया। सीएम सम्राट चौधरी ने त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।

हलसी (लखीसराय). हलसी थाना परिसर में शनिवार को मानव तस्करी एवं बच्चों की गुमशुदगी की रोकथाम को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित किया और मानव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा गुमशुदा बच्चों की त्वरित बरामदगी को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर सामाजिक और आपराधिक समस्या है. इससे निपटने के लिए पुलिस को संवेदनशीलता के साथ-साथ पूरी सतर्कता और तत्परता से काम करना होगा. उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेने की बात कही.

बच्चों के लापता होने की घटना को गंभीरता से लें मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार किसी भी बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया जाए और उसकी सुरक्षित बरामदगी के लिए सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं. प्रशिक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को मानव तस्करी के संभावित मामलों की पहचान, बच्चों के गुम होने की स्थिति में की जाने वाली प्रारंभिक कार्रवाई और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बारीकियों के बारे में बताया गया. इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मानव तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करें पुलिस मुख्यमंत्री के अनुसार पुलिस को मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने, बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने, बाल मजदूरी या अन्य अवैध कार्यों में धकेलने जैसी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में संवेदनशील रवैया अपनाए और पीड़ित बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास को सर्वोपरि रखे.

पुलिस अधिकारी रहे मौजूद मौके पर हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, एसआई अमृता कुमारी, राजेश रंजन यादव, रंजीत कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, रंजीत रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से मिले निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने और मानव तस्करी व बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >