फरार पांच हत्यारोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

पुलिस ने रविवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हत्या मामले के पांच फरार अभियुक्तों के घर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया

सूर्यगढ़ा.

स्थानीय सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने रविवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हत्या मामले के पांच फरार अभियुक्तों के घर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 135/25 हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों में लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले स्व कामो यादव के दो पुत्र नंदन यादव एवं वकील यादव के अलावा, नंदन यादव के नाबालिग पुत्र अभी कुमार, वकील यादव के पुत्र चंदन यादव एवं राजाराम यादव के पुत्र बिट्टू कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन व चार मई के बीच रात में अपने घर से थोड़ी दूर बथान पर सो रहे इसी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय पशुपालक सुरो यादव उर्फ सुरेश यादव की पशु बांधने वाले खूंटे से पीट कर हत्या कर दी गयी थी. घटना में कुल आठ लोगों की संलिप्तता बतायी गयी. जिसमें तीन अज्ञात के अलावा पांच लोगों को नामजद किया गया. जो घटना के बाद से फरार चल रहे हैं. मृतक के पुत्र मनोज यादव द्वारा मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. हत्या मामले में अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई. इसके बाद पुलिस द्वारा अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >