वारंटी दो सहोदर भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारंटी दो सहोदर भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. पुलिस ने शनिवार एवं रविवार के बीच रात में नवाबगंज गांव में छापेमारी कर एनबीडब्ल्यू वारंटी दो सहोदर भाई को गिरफ्तार किया है. अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में नवाबगंज गांव के रहने वाले विदेशी राम के दो पुत्रों मंटु राम और चंदन राम की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के मुताबिक वर्ष 2021 में सूर्यगढ़ा थाना में मारपीट का एक मामला दर्ज किया था. उक्त मामले में न्यायालय द्वारा दोनों भाई के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था, जिसे लेकर दोनों को घर से गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >