वलीपुर गांव से फरार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरिया थाना की पुलिस ने वलीपुर गांव में छापेमारी कर एक फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में वलीपुर गांव के रहने वाले स्व. देवकी यादव के पुत्र कैलू यादव को गिरफ्तार किया है.

सूर्यगढा. पिपरिया थाना की पुलिस ने वलीपुर गांव में छापेमारी कर एक फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में वलीपुर गांव के रहने वाले स्व. देवकी यादव के पुत्र कैलू यादव को गिरफ्तार किया है. पिपरिया थाना में कांड संख्या 30/25 के तहत शराब तस्करी मामले में वह नामजद है. पुलिस के मुताबिक 21 मार्च 2025 को सुरजीचक पुल के समीप जांच के क्रम में इनोवा कार से कुल 268.5 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया था. जांच में शराब तस्कर कैलू यादव की संलिप्त सामने आयी थी. मामले में कुल नौ लोग नामजद हैं.

पांच लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में मानुचक बिंद टोली गांव में इसी गांव के रहने वाले वाल्मीकि महतो के घर छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब जब्त किया है. पुलिस की छापेमारी के बाद वाल्मीकि महतो का पुत्र रोहित कुमार भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसआई खुर्शीद आलम के लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 182/25 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है. गुरुवार को शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >