प्रधानमंत्री आज करेंगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहर के किऊल नदी के तट पर बनने वाली वाटर सीवेज प्लांट निर्माण के लिए शुक्रवार को वीसी के माध्यम से शिलान्यास किया जायेगा.

विद्यापीठ चौक एवं लाली पहाड़ी स्थित शिलान्यास स्थल

लखीसराय. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहर के किऊल नदी के तट पर बनने वाली वाटर सीवेज प्लांट निर्माण के लिए शुक्रवार को वीसी के माध्यम से शिलान्यास किया जायेगा. 95 करोड़ की लागत से बनने वाली वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण लाली पहाड़ी के समीप एवं विद्यापीठ चौक स्थित किऊल नदी के किनारे वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होना है, जिसके लिए प्रधानमंत्री सीवान से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा किया जायेगा. प्रोजेक्ट निदेशक बुडको अभिनंदन कुमार ने बताया कि शिलान्यास लाली पहाड़ी एवं विद्यापीठ चौक पर होगा, जिसकी तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि एसटीपी का प्रोजेक्ट तैयार है, शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. पीएम द्वारा सीवान में कार्यक्रम के दौरान राज्य के विभिन्न जिला के लगभग सात सौ करोड़ की लागत से तैयार एवं निर्माण होने वाली योजनाओं की उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जायेगा.

युवती लापता पिता ने दर्ज करायी अपहरण की प्राथमिकीसूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनुपुर गांव से एक 18 वर्षीय युवती 17 जून से लापता है. युवती के पिता द्वारा मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 195/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिस पर निष्ठा गांव के रहने वाले पवन यादव के पुत्र राजा कुमार के पर इसी गांव के रहने वाले जयजय यादव के पुत्र जारी उर्फ सूरज के सहयोग से युवती को भाग ले जाने का आरोप लगाया गया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया प्राथमिकी दर्ज किया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >