हाई स्कूल नरोत्तमपुर में बनेगा खेल का मैदान

हाई स्कूल नरोत्तमपुर में बनेगा खेल का मैदान

कजरा. थाना क्षेत्र के हाई स्कूल नरोत्तमपुर कजरा में खेल मैदान का निर्माण होगा. निर्माण को लेकर कार्य का शुभारंभ किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य रूप से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ऑनलाइन शिलान्यास किया गया. जबकि हाई स्कूल नरोत्तमपुर कजरा के मैदान में श्रीकिशुन पंचायत के मुखिया सकीला देवी अपने कार्यकर्ता के साथ पहुंच कर इस ऑनलाइन शिलान्यास में भाग ली. इस दौरान प्रमोद कुमार, ललन कुमार, कुलदीप कुमार, दीपक कुमार, विजय कोड़ा के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इस खेल मैदान में वॉलीबॉल, रनिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट सहित कई प्रकार के खेलों को लेकर प्लेटफार्म बनाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >