बालिका विद्यापीठ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

प्रसिद्ध बालिका विद्यापीठ के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिये जाने का लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया.

लखीसराय. प्रसिद्ध बालिका विद्यापीठ के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिये जाने का लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम बालिका विद्यापीठ एवं पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीनियर जनरल मैनेजर चंदन कुमार, इंजीनियर रवि रंजन, टेक्निशियन चंदन कुमार एवं उनकी स्थानीय इकाई ने संयुक्त से आयोजित किया. मौके पर उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरंभ किया था. अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर न केवल प्रकृति की सेवा करता है, बल्कि अपनी माता को एक अनमोल उपहार भी अर्पित करता है. इस दौरान वर्ग छह से नौ एवं 11वीं कक्षा के बच्चों ने लगभग 50 से अधिक फलदार, छायादार एवं शोभा वृक्ष का पौधरोपण किया. पौधों के देखरेख का जिम्मा पावर ग्रिड प्रशासन के संयुक्त टीम एवं विद्यालय के बच्चों ने लिया है. इस दौरान प्राचार्य कविता सिंह ने पावर ग्रिड प्रशासन को ढेर सारी बधाईयों के साथ कार्यक्रम का समापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >