कुत्ता काटने के बाद घोसैठ स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज की सुई लगाते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

पीरीबाजार में आवारा कुत्ते का आतंक, 14 लोगों को काटकर किया घायल

पीरीबाजार थाना क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने शनिवार को कई लोगों पर हमला कर दिया, जिनमें महिलाएं, बच्चे और युवक शामिल हैं. अब तक 14 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए जा चुके हैं और लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

लखीसराय : लखीसराय के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक आवारा कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया. अलग-अलग जगहों पर कुत्ते के काटने से महिलाएं, बच्चे और युवक घायल हुए. घटना के बाद पीरीबाजार बाजार और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही एक आवारा कुत्ता पीरीबाजार बाजार और आसपास के गांवों में घूम रहा था. इस दौरान उसने राह चलते लोगों, बच्चों और महिलाओं को काटना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में कई लोग कुत्ते के हमले का शिकार हो गये.

कुत्ते के काटने के बाद घायल लोग इलाज के लिए घोंसैठ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका उपचार शुरू किया और एंटी रेबीज की सुई दी गयी.

कुत्ता काटने के बाद घोसैठ स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज की सुई लगाते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

दोपहर 12 बजे तक 14 लोगों को लगी एंटी रेबीज की सुई

घोंसैठ स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक कुल 14 लोगों को एंटी रेबीज की सुई दी जा चुकी है. इनमें महिलाएं, बच्चे और युवक शामिल हैं. कुछ बच्चों को कुत्ते ने गंभीर रूप से काटा है, जिनका स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया.

चिकित्सक ने लोगों से अपील की कि कुत्ते के काटने के बाद किसी तरह की लापरवाही न बरतें. काटने के तुरंत बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें.

30 लोगों को काटने की चर्चा, ग्रामीणों में बढ़ा डर

इधर, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आवारा कुत्ते ने क्षेत्र में करीब 30 लोगों को काटा है. हालांकि, घोंसैठ स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार दोपहर तक 14 कुत्ते के काटने से प्रभावित लोगों के पहुंचने की पुष्टि हुई है.

घटना की जानकारी फैलने के बाद पीरीबाजार समेत आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं. लोग घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरत रहे हैं.

कुत्ते को पकड़ने की ग्रामीणों ने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो वह और लोगों को अपना शिकार बना सकता है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा के जरूरी उपाय करने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >