लखीसराय के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: हावड़ा-राजगीर ट्रेन में लगेगा सेकेंड AC कोच; अभयपुर स्टेशन पर बनेगा यात्री शेड

लखीसराय और पीरीबाजार क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. हावड़ा-राजगीर ट्रेन में जल्द ही सेकेंड एसी कोच की सुविधा मिलने वाली है. इसके साथ ही अभयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड का निर्माण भी शुरू होगा.

लखीसराय, पीरीबाजार. क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. हावड़ा-राजगीर ट्रेन में जल्द ही सेकेंड एसी कोच की सुविधा मिलने जा रही है. इसके साथ ही अभयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्री शेड का निर्माण भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है. रेल यात्रियों की समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने गुरुवार को कोलकाता स्थित पूर्व रेलवे मुख्यालय फेरली पैलेस में महाप्रबंधक गीतिका पांडे से मुलाकात की.

हावड़ा-राजगीर ट्रेन में सेकेंड एसी कोच को मिली मंजूरी

मुलाकात के दौरान आशुतोष कुमार ने हावड़ा-राजगीर ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग रखी. इसके साथ ही ट्रेन में सेकेंड एसी कोच जोड़ने का मुद्दा भी उठाया. इस पर महाप्रबंधक गीतिका पांडे ने ट्रेन में एक सेकेंड एसी कोच जोड़ने की स्वीकृति दी. महाप्रबंधक ने बताया कि जल्द ही ट्रेन में सेकेंड एसी कोच की सुविधा शुरू की जायेगी. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.

अभयपुर स्टेशन पर बनेगा यात्री शेड

बैठक में अभयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्री शेड नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. इस पर महाप्रबंधक ने मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता को यात्री शेड का निर्माण जल्द कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की हिदायत दी. साथ ही लापरवाही सामने आने पर संबंधित विभाग और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

स्टेशन की बिजली समस्या का भी उठा मुद्दा

अभयपुर रेलवे स्टेशन पर बिजली की समस्या को लेकर भी महाप्रबंधक को जानकारी दी गयी. इसके बाद आशुतोष कुमार ने पूर्व रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता धनेसर महनतो से मुलाकात कर स्टेशन पर 24 घंटे निर्बाध बिजली और आपातकालीन बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की. प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को जल्द मौके पर जाकर निरीक्षण करने और समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया.

रेल सुविधाओं में सुधार की जगी उम्मीद

रेलवे के अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन के बाद अभयपुर सहित पीरीबाजार क्षेत्र के रेल यात्रियों में सुविधाओं के बेहतर होने की उम्मीद जगी है. सेकेंड एसी कोच की सुविधा, यात्री शेड और बिजली व्यवस्था में सुधार होने से यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने मुंगेर से दबाया बटन, सीधे 1.05 करोड़ लोगों के अकाउंट में आए 1100 रुपये, ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >