अवैध बालू लदा पिकअप जब्त

अवैध बालू लदा पिकअप जब्त

लखीसराय. तेतरहाट थाना की पुलिस ने नोनगढ़ किऊल नदी से अवैध बालू लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नोनगढ़ चेकपोस्ट के समीप एक पिकअप नोनगढ़ किऊल नदी में बालू लोड कर रहा है. अवैध बालू लोड पिकअप को पकड़ने के लिए पुलिस जब पहुंची तो पिकअप का चालक अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने बीआर 46 जीए 0304 को बरामद कर पिकअप वाहन मालिक सहित अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >