नप क्षेत्र के वार्ड दो भोला टोला में जलजामव से लोग परेशान

नप क्षेत्र के वार्ड दो भोला टोला में जलजामव से लोग परेशान

लखीसराय. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो भोला टोला की मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोग काफी परेशान हैं, लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. विदित हो कि विगत एक पखवारा से इस मार्ग पर पानी का जलजमाव बना हुआ है, जो सड़ांध होकर बदबू देने लगा, जिसकारण इस ओर से गुजरने वाले लोग नाक पर रूमाल रखने को मजबूर है, जबकि स्थानीय लोगों को वहां रहना दुभर हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां टोला के गली नीचे तथा नाली नीचे रहने के कारण पानी का निकास पूर्णरूपेण नहीं हो पाता है तथा, नाली लगातार जाम रहता है, जिससे पानी सड़क पर बहने लगता है. लोगों ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मी ही इस मुहल्ला में कभी-कभी ही कार्य करने आते हैं, जिससे नाला जाम की समस्या बनी रहती है. विदित हो कि इस मुहल्ला से होकर बलुआ पर, राम टोला, दयाल टोला, श्याम टोला, लोदिया सहित दर्जनभर गांव के लोगों का मुख्य रास्ता है तथा हजारों लोग प्रत्येक दिन आवागमन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >