लखीसराय में फ्रोजन सीमेन स्टेशन का रास्ता साफ

जिले में पशुपालन के लिए बड़ी सौगात मिल रही है. इससे जिले के लोगों में खुशी की लहर है. चानन प्रखंड में प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन परियोजना है.

79.92 एकड़ भूमि पर फ्रोजन सीमेन स्टेशन की स्थापना होनी है. इसे लेकर शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार ने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) और कम्फेड की संयुक्त टीम के साथ चिन्हित स्थल का गहन निरीक्षण किया.

चानन के प्रतिनिधि के अनुसार

जिले में पशुपालन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने वाली है. चानन प्रखंड में प्रस्तावित फ्रोजन सीमेन स्टेशन परियोजना के लिए शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार ने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) और कम्फेड की संयुक्त टीम के साथ चिन्हित स्थल का गहन निरीक्षण किया.

79.92 एकड़ भूमि हो चुकी है हस्तांतरित

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने चानन अंचल के मौजा गोपालपुर के 79.92 एकड़ गैर मजरूआ मालिक भूमि मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार को पहले ही हस्तांतरित कर दी है. इसी भूमि पर फ्रोजन सीमेन स्टेशन की स्थापना होनी है. विभागीय निर्देश पर शनिवार को एनडीडीबी और कम्फेड की तकनीकी टीम भौतिक सत्यापन के लिए पहुंची.

कुंदर बराज मार्ग से पहुंची टीम, जीपीएस फोटोग्राफी भी करायी

निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ अपर समाहर्ता, एसडीओ, सीओ और बीडीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. एनडीडीबी के सिविल इंजीनियरों की टीम ने ग्रामीण अंचल अमीन और गोबरदाहा, कोड़ासी समेत आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से जीपीएस आधारित फोटोग्राफी करायी.

स्थल भ्रमण के बाद कुंदर बराज गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने परियोजना के लिए पानी की उपलब्धता पर विस्तृत प्रजेंटेशन दिया. इस दौरान गोबरदाहा और कोडासी के जनजातीय समाज के लोगों से भी टीम ने संवाद किया. प्रोजेक्ट की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और कहा कि इससे इलाके के विकास का रास्ता खुलेगा.

डीएम ने दिये समयबद्ध काम के निर्देश, टीम धरहरा के लिए रवाना

निरीक्षण के बाद एनडीडीबी और कम्फेड की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग और ग्रामीणों के समर्थन के लिए आभार जताया. इसके बाद टीम धरहरा प्रखंड के लिए रवाना हो गई. वहीं डीएम शैलेंद्र कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लगातार निगरानी की जाय, ताकि काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके.

क्यों खास है यह प्रोजेक्ट

फ्रोजन सीमेन स्टेशन बनने से लखीसराय समेत आसपास के जिलों में उन्नत नस्ल के पशुधन को बढ़ावा मिलेगा. पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >