पीरीबाजार के कसवा पंचायत में 30 अगस्त को ग्राम सभा, विकास योजनाओं और ग्रामीण मुद्दों पर होगी चर्चा

कसवा पंचायत में 30 अगस्त को ग्राम सभा का आयोजन होने वाला है. इस सभा में पंचायत के विकास कार्यों, ग्रामीणों की समस्याओं और नई योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. सभी पंचायतवासियों से इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने की अपील की गई है.

पीरीबाजार : ग्राम पंचायत राज कसवा में रविवार, 30 अगस्त को पंचायत विकास दिवस-सह-ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा. पंचायत की ओर से जारी सूचना के अनुसार ग्राम सभा पूर्वाह्न 10 बजे से सामुदायिक भवन, पंचायत कार्यालय, वार्ड संख्या 13, मसूदन में होगी. आयोजन को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विकास कार्यों और ग्रामीण समस्याओं पर होगा मंथन

ग्राम सभा का मुख्य एजेंडा ‘सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्यायसंगत पंचायत’ के निर्माण को लेकर रखा गया है. बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों, ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों, चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी.

इसके साथ ही जनहित से जुड़े नये प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये जाएंगे. ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के साथ रखने का अवसर मिलेगा.

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से भाग लेने की अपील

पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने ग्राम सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की है. उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदियों, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मियों समेत सभी पंचायतवासियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया.

मुखिया ने कहा कि ग्राम सभा पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने और ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है. जनभागीदारी से ही पंचायत को सुरक्षित, न्यायसंगत और विकासोन्मुख बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कजरा से लापता 15 वर्षीय किशोरी कानपुर के पास बरामद, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >