हड़ताल पर गये पंचायत सेवकों ने दिया योगदान

निलंबित पंचायत सेवक को रिलीज कर कराया गया योगदान

निलंबित पंचायत सेवक को रिलीज कर कराया गया योगदान

बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ की पांच सूत्री मांगों को लेकर आठ अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण कई पंचायत सेवकों को निलंबित किया गया था. 30 अप्रैल को पंचायती राज सचिव से वार्ता के बाद 30 मई से पंचायत सेवक हड़ताल से लौट आए. अब निलंबित सेवकों को भी योगदान कराने की प्रक्रिया पूरी की गई है.

लखीसराय.

सोमवार को सभी पंचायत सेवकों ने डीपीआरओ कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने पंचायतों में योगदान दिया. डीपीआरओ पम्मी रानी ने बताया कि सभी निलंबित पंचायत सेवकों को भी रिलीज कर, उन्हें योगदान देने का अवसर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लगातार चेतावनी और वार्ता के बाद पंचायत सेवकों ने अपना कर्तव्य निभाना शुरू कर दिया है. इससे पंचायत सेवाओं में सुधार और सुचारू संचालन की उम्मीद बढ़ गई है.

इससे पहले, पंचायत सेवकों की हड़ताल के कारण जिले के कई पंचायत कार्य प्रभावित हुए थे. अब हड़ताल समाप्त होने से ग्राम स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता सुधरने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >