चानन. प्रखंड की लाखोचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं. जानकारी के अनुसार वे स्कॉर्पियो से बारात निस्ता गांव जा रहे थे, तभी स्कॉपियो चालक स्पीड पर कंट्रोल नहीं कर पाया और गाड़ी खेत में प्रवेश करा दिया. जिससे पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव घायल हो गये. घटना के बाद अशोक यादव को निशा इमरजेंसी हॉस्पिटल लखीसराय में भर्ती कराया गया. हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. आज होगा रामगढ़ चौक में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ चौक के प्रांगण में शुक्रवार को एक दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिस दंगल प्रतियोगिता की अध्यक्षता रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित, व्यवस्थापक एएसआई नागेंद्र कुमार सिंह एवं नेतृत्व चंद्रभान पहलवान के द्वारा किया जायेगा. दंगल प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए मगही के सुपरहिट कलाकार सौरभ सुगम का आगमन होगा. एकदिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई गणमान्य नेता एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे. इसकी जानकारी देते हुए चंद्रभान पहलवान ने बताया कि रामगढ़ चौक का विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगा. जिसमें देश के कई जाने-माने पहलवान शिरकत करेंगे. वहीं गीत संगीत के माध्यम से भी लोगों को आनंदित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
