बिहार पुलिस सप्ताह को ले मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर प्रशासन एकादशी व पत्रकार पब्लिक एकादश की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया

-प्रशासन एकादश की टीम ने पत्रकार पब्लिक एकादश की टीम को 22 रनों से किया पराजित

सूर्यगढ़ा

प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर प्रशासन एकादशी व पत्रकार पब्लिक एकादश की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. प्रशासन एक आदर्श टीम का नेतृत्व सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह कर रहे थे. जबकि पत्रकार पब्लिक एकादश टीम का नेतृत्व सूर्यगढ़ा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपम देवी के प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह ने किया. निर्धारित 12 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम नौ विकेट के पतन पर 117 रनों का लक्ष्य खड़ा करने में सफल रही. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार पब्लिक एकादश टीम ने अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की. उपकप्तान आलोक अग्रवाल और प्रवीण राठौर ने पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की सधी हुई गेंदबाजी के सामने पत्रकार पब्लिक एक आदर्श की टीम मात्र 95 रनों पर सिमट गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बालेश्वर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने और आपसी समन्वय बनाये रखने का आह्वान किया. मैच देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे. चौके-छक्कों पर तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा मैदान गूंजता रहा. उपविजेता टीम के खिलाड़ी ऋषि कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा दिवाकर कुमार को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. मैच में भक्कु और सत्येंद्र मिश्र ने अंपायर तथा अमरजीत कुमार कक्कू व शुभम कुमार ने कमेंट्री की जिम्मेदारी निभायी. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, खेल भावना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला. यह आयोजन पुलिस सप्ताह के उद्देश्यों को सार्थक करने में सफल रहा.

———————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >