शराब के साथ एक तस्कर व 13 पियक्कड़ गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से शराब के साथ एक तस्कर व 13 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है

लखीसराय.

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से शराब के साथ एक तस्कर व 13 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है. इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड 11 निवासी शंकर साव के पुत्र सूरज कुमार को 3.240 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप से पचना रोड वार्ड 22 निवासी टुनटुन राम के पुत्र सुधीर राम व नंदकिशोर विश्वकर्मा के पुत्र संजय कुमार, किऊल बस्ती वार्ड नंबर 20 निवासी अर्जुन गुप्ता के पुत्र बबलू कुमार, रामगढ़ चौक निवासी शमसुद्दीन मिराज के पुत्र मो मिराज, ओरैया निवासी इनोस बेग के पुत्र पप्पू वेग, कवैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट से वार्ड नंबर 32 निवासी पुना नोनिया के पुत्र ज्ञान नोनिया व महिसोना निवासी सुधीर दास के पुत्र संतोष कुमार, गोड्डीह थाना क्षेत्र के पूरो यादव के पुत्र मुन्नी यादव, नाथो यादव के पुत्र अरुण यादव, सुखदेव यादव के पुत्र सिकंदर यादव, लक्ष्मण यादव के पुत्र गोपी कुमार, जोधन मंडल के पुत्र रामाशीष मंडल व शिवशंकर पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान को शराब पीकर घूमते हुए पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >