लखीसराय. किऊल थाना क्षेत्र के किऊल धर्मशाला बस्ती में सोमवार को सरस्वती विसर्जन के दौरान एक युवक की ट्रैक्टर हादसा में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को ट्रैक्टर पर सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान धर्मशाला बस्ती निवासी सूरज रस्सीवाला के 20 वर्षीय पुत्र रूपक कुमार उल्लास पूर्वक डांस कर रहा था कि अचानक प्रतिमा वाली ट्रैक्टर उसके शरीर पर चढ़ गया. इलाज के लिए उसे विद्यापीठ चौक ले जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी. किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर हादसा में एक की मौत
प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर हादसा में एक की मौत
