बड़हिया व पिपरिया में लगेगा तेल मील, दस लाख मिलेगा अनुदान

बड़हिया व पिपरिया में लगेगा तेल मील, दस लाख मिलेगा अनुदान

किसानों को होगा लाभ, हर दिन देना होगा 10 मीट्रिक टन तिलहन का फसल

लखीसराय

कृषि भवन के सभागार में बुधवार को किसानों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में तिलहन फसल को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में तेलहन फसल को लेकर कहा गया कि जिले के बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंड में अलग-अलग तेल मील लगाकर किसानों से तिलहन उत्पादन की खरीदी की जायेगी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि तेल मील लगाने को लेकर किसानों को प्रत्येक दिन 10 मीट्रिक टन तिलहन फसल देना होगा उनके उत्पादन का दर भी बढ़ा दिया जायेगा. बैठक में कहा गया कि तिलहन मिल लगाने के लिए 10 लाख का अनुदान की राशि भी दी जायेगी. मील स्थापित करने के लिए 30 से 32 लाख की राशि का लागत होगी. इसके लिए किसानों को अधिक उत्पादन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. बैठक में कहा गया कि दोनों प्रखंड के लिए मिल स्थापित करने के लिए स्थल मिल स्थापित करने वाले का चयन कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >