धर्मेंद्र साव हत्याकांड में नया मोड़ आने की है पूरी संभावना

पुलिस डायरी में धर्मेंद्र साव की पत्नी आरती देवी की संलिप्तता बतायी जा रही है. धर्मेंद्र साव की पत्नी आरती देवी अपने घर से फरार बतायी जा रही है.

धर्मेंद्र की हत्या में प्राथमिकी के सूचक मृतक के पत्नी की ओर पुलिस का इशारा

धर्मेंद्र हत्याकांड के बाद गिरफ्तार शूटर से पुलिस को मिले सुराग

मृतक की पत्नी ने महिसोना के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष समेत आधा दर्जन लोगों को बनायी थी अभियुक्त

धर्मेंद्र साव की पत्नी घर के दरवाजा पर ताला जड़ कर है फरार

लखीसराय. धर्मेंद्र साव हत्याकांड को लेकर जांचोपरांत नया मोड़ ले लिया है. हत्या में शामिल सुपारी किलर को किऊल जीआरपी की पुलिस ने गोवा राज्य से गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उसके निशानदेही पर हत्याकांड एक दूसरा मोड़ लिया है. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र साह की पत्नी का ही उसकी हत्या करवाने में अहम भूमिका रही है. पुलिस डायरी में धर्मेंद्र साव की पत्नी आरती देवी की संलिप्तता बतायी जा रही है. धर्मेंद्र साव की पत्नी आरती देवी अपने घर से फरार बतायी जा रही है. मंगलवार को उसके घर का ताला उसके रिश्तेदारों द्वारा खोला गया है, लेकिन मृतक की पत्नी अपने घर महिसोना से गायब है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

21 जनवरी को धर्मेंद्र की गया-हावड़ा ट्रेन में गोली मारकर की गयी थी हत्या

विदित हो कि 21 जनवरी 2025 को धर्मेंद्र साव की हत्या किऊल स्टेशन से गाड़ी खुलने के बाद आउटर सिग्नल के पास ट्रेन को वैक्यूम कर बेखौफ अपराधियों ने कर दी थी. हत्या के बाद धर्मेंद्र साव की पत्नी आरती कुमारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार भारती एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिगम सिंह समेत आधा दर्जन को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. दर्ज प्राथमिकी में मृतक की पत्नी ने कहा कि उसके पति की हत्या जमीन हड़पने की प्रलोभन में किया गया है, लेकिन वास्तविकता यह था कि मृतक की पत्नी अपने पति पर ही मुकदमा दर्ज कर रखी थी. जिसकी सुनवाई 21 जनवरी 2025 को भी थी. धर्मेंद्र अपनी पत्नी आरती को ही सिर्फ बताया था कि वह गया-हावड़ा से जमालपुर होते हुए खगड़िया जायेगा. यह बात सिर्फ मृतक की पत्नी ही जानती थी. पूर्व से सुनियोजित बड़हिया के अपने भाई के माध्यम से सुपारी किलर से हत्या करवाने की बात कही जा रही है.

धर्मेंद्र को मिली थी करोड़ों की संपत्ति

धर्मेंद्र साह मूल रूप से खगाड़िया का रहने वाला है तथा महिसोना निवासी उसके रिश्तेदार द्वारा उसे गोद लिया गया था, क्योंकि उक्त रिश्तेदार को कोई भी संतान नहीं था. जबकि उक्त व्यक्ति को कई जगह करोड़ों रुपये की जमीन थी. उक्त व्यक्ति के निधन के बाद धर्मेंद्र साह जमीन को औने-पौने दाम में धीरे-धीरे करके बेचना शुरू कर दिया और वह महिसोना के बजाय खगाड़िया में ही रहने लगा था, जबकि उसकी पत्नी आरती देवी महिसोना में ही अपने बच्चे के साथ रह रही थी तथा वह अपने पति धर्मेंद्र साव को जमीन बेचने से लगातार मना करती थी, जिसको लेकर पत्नी आरती देवी द्वारा केस भी किया गया. उक्त केस की ही तारीख पर धर्मेंद्र साह कोर्ट आया हुआ था तथा खगाड़िया जाने के दौरान ट्रेन में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गयी. इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मो नसीम अहमद ने बताया की कुछ लोगों का नाम रहा है जिसकी गिरफ्तारी के बाद रहस्य खोला जायेगा.

———————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >