रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शरमा के महादलित टोला वार्ड संख्या आठ शरमा में शिविर लगाकर आवासहीन महादलित परिवार का नाम जोड़ा गया. शिविर में आवास सहायक मिंटू कुमारी, विकास मित्र जगदेव मांझी, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, पंचायत सचिव शिवालक महतो, पंचायत कार्यपालक सहायक शंभू कुमार, वार्ड प्रतिनिधि संजीत कुमार, जयकांत सिंह सहित दर्जनों महादलित उपस्थित थे. शिविर में वैसे महादलित परिवार जिनको अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला था, आवास की अत्यंत आवश्यकता थी, वैसे सभी आवेदक का आधार कार्ड, पासबुक की छाया प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर सहित कुल 109 आवेदन प्राप्त किया गया. 28 फरवरी तक रामगढ़ चौक प्रखंड के सभी महादलित टोला में शिविर लगाकर आवासहीन महादलित परिवार का नाम जोड़ने व उनसे संबंधित सभी प्रकार के कागज एकत्रित करने को कहा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
