कट्टा व पांच कारतूस के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता

गिरफ्तारी के डर से आरोपित चल रहा था फरार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर खावा गांव धोबिनियां घाट से कट्टा व पांच कारतूस के साथ खावा चंद्रटोला गांव के रहनेवाला बहादुर महतो के पुत्र ढोंगो महतो उर्फ वीरेंद्र महतो उर्फ ढोंगल को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अुनसार, पुलिस को ढोंगो महतो उर्फ वीरेंद्र महतो की हत्या मामले में तलाश थी. वह गिरफ्तारी की डर से फरार चल रहा था. पुलिस के मुताबिक आरोपित के खावा गांव धोबिनिया घाट के आसपास होने की सूचना मिली थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाकर पुलिस ने खावा धोबिनिया घाट से हत्यारोपी की गिरफ्तार किया. तलाशी लेने पर उसके कमर में बायें और लूंगी में खोंसा एक देशी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद हुआ. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना कांड संख्या 398/23 उत्पाद मामले में ढोंगो महतो आरोपित है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई आलोक कुमार अमल, पीटीसी धर्मेंद्र कुमार एवं मेदनीचौकी थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >