लीग मैच में मुंगेर ने मोतिहारी को 2-0 से हरा कर प्री क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का लीग मैच मुंगेर और मोतिहारी के बीच खेला गया. मैच में टॉस मोतिहारी की टीम ने जीता जबकि किक मुंगेर की टीम ने की

लखीसराय के 08 नंबर जर्सी सुरुचि कुमारी को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

लखीसराय.

सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का लीग मैच मुंगेर और मोतिहारी के बीच खेला गया. मैच में टॉस मोतिहारी की टीम ने जीता जबकि किक मुंगेर की टीम ने की. मुंगेर की टीम ने मोतिहारी की टीम को 2-0 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. मैच का उद्घाटन डॉ उदय शंकर कुमार ने किया. पहले हाफ की मैच में मुंगेर की टीम ने दो गोल दाग कर 2-0 से बढ़त बनायी. खेल के 12वें मिनट में जर्सी नंबर 08 की खिलाड़ी सुरूचि कुमारी ने तथा 17वें मिनट में जर्सी नंबर 06 की खिलाड़ी कोमल कुमारी ने गोल दागी. मोतिहारी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी. मध्यांतर के खेल के बाद शुरू हुए खेल के 39वें मिनट मोतिहारी टीम के जर्सी नंबर 2 की खिलाड़ी खुशबू कुमारी को दिखाया गया. इसके बाद पेनाल्टी शूट मुंगेर की टीम को मिला. पेनाल्टी किक में मोतिहारी की गोलकीपर ने मुंगेर टीम के मंसूबे पर पानी फेर कर गोल को रोक लिया. मध्यांतर के बाद के खेल में कोई भी टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी. मैच में जीत दर्ज करने के बाद मुंगेर की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब लखीसराय टीम की 08 नंबर जर्सी सुरुचि कुमारी को दिया गया. खेल के दौरान मुख्य रेफरी के रूप में रौशन गुप्ता, सहायक रेफरी में सुरेश महतो और दीपक कुमार तथा चौथे रेफरी के रूप में उपेंद्र कुमार यादव ने अपनी भूमिका निभायी. इस मौके रेफरी इंचार्ज संतोष कुमार पांडेय, टेक्निकल टीम के संजीव कुमार सिंह, असगर इमाम ने भूमिका निभायी. कार्यक्रम में पूर्व फुटबॉलर कामेश्वर मंडल, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव बबलू शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल, राजेश शर्मा, जॉन मिल्टन पासवान, शिवेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >