दाह संस्कार करने गये अधेड़ की गंगा डूबने से मौत

दाह संस्कार में भाग लेने इंग्लिश मोहल्ला के छटू मंडल के 52 वर्षीय अरविंद मंडल का मरांची गंगा घाट पर नहाने के क्रम में डूबकर मौत हो गयी

देर रात बाढ़ में हुआ उप मुख्यमंत्री के पहल पर पोस्टमार्टम

मृतक की पत्नी ने दिया मरांची थाना को आवेदन, यूडी केस दर्ज

लखीसराय

दाह संस्कार में भाग लेने इंग्लिश मोहल्ला के छटू मंडल के 52 वर्षीय अरविंद मंडल का मरांची गंगा घाट पर नहाने के क्रम में डूबकर मौत हो गयी. बताया गया कि गहरे पानी में जाने के कारण घटना हुई है. शुक्रवार को सूचना मिली कि मरांची गंगा में एक शव तैर रहा है. सूचना के बाद शव को बाहर निकाला गया. मौके पर इंग्लिश मुहल्ले से कुछ लोग पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान अरविंद मंडल के रूप में की. वहीं रात्रि हो जाने के कारण पोस्टमार्टम सुबह होने की बात सदर अस्पताल बाढ़ के स्वास्थ्य कर्मियों ने कही, लेकिन उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पहल के बाद रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस संबंध में मृतक को पत्नी मिंटू देवी ने मरांची थाना को एक आवेदन दिया. जिसपर मरांची थाना की पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >