सीतारामपुर मेगा ब्लॉक से रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, धनबाद-हावड़ा रूट की कई ट्रेनें प्रभावित

Mega Block: हावड़ा-आसनसोल रेलखंड पर सीतारामपुर स्टेशन के समीप 22 जून को रेलवे द्वारा ट्रैक मेंटेनेंस के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान धनबाद-हावड़ा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट

Mega Block:रेल यात्रियों के लिए सोमवार का सफर मुश्किल भरा हो सकता है। सीतारामपुर स्टेशन के पास एक बार फिर मेगा ब्लॉक लिए जाने से धनबाद, हावड़ा और आसनसोल रूट की कई ट्रेनों की रफ्तार थम जाएगी। कई ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी तो कुछ का मार्ग भी बदला गया है।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा ब्लॉक

किऊल के यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक के रखरखाव और सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाएंगे। ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

पटना-धनबाद एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

रेलवे प्रशासन के अनुसार पटना-धनबाद एक्सप्रेस को बख्तियारपुर-राजगीर-गया मार्ग से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा अवधि में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

3 से 4 घंटे की देरी से चल सकती हैं ट्रेनें

हावड़ा, आसनसोल और टाटा की ओर से आने वाली कई ट्रेनें किऊल स्टेशन से 3 से 4 घंटे की देरी से गुजर सकती हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी और इंतजार से बचा जा सके।

ALSO READ: लखीसराय में परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, हर केंद्र पर पुलिस की कड़ी निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >