लखीसराय. जिले के सदर प्रखंड के खगौर किऊल स्थित प्राचीन भुनेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर एक बैठक की गयी. बैठक को लेकर अंकेक्षण सदस्य मुकेश पटेल ने बताया कि अध्यक्ष के रूप में सोमनाथ यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, अनूप यादव, सचिव धर्मवीर पासवान, उप सचिव कुकू पासवान एवं नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष गुड्डू पासवान एवं जितेंद्र ठाकुर का चयन किया गया. वही अंकेक्षण सदस्य के रूप में विक्की, रतन, कुणाल, पारस, राकेश, साजन, गुलशन, शानू, बुलबुल, संतोष साव, सोनू सिंह, हिमांशु पटेल चुने गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
