मारवाड़ी समाज ने निकाली निशान शोभायात्रा

मारवाड़ी समाज ने निकाली निशान शोभायात्रा

लखीसराय. मारवाड़ी समाज की भारी संख्या महिला व पुरुष द्वारा रविवार को निशान यात्रा निकाला गया. निशान यात्रा गौशाला गली से निकलकर पचना रोड होते मुख्य सड़क से चितरंजन रोड से पुनः श्याम मंदिर पहुंचा. निशान यात्रा में तीन सौ से अधिक महिला पुरुष शामिल थे. यात्रा के दौरान महिला एवं पुरुष श्याम बाबा के भक्तिमय संगीत पर थिरक रहे थे. वहीं रंग बिरंगे झंडे निशान यात्रा का काफी शोभा बढ़ा रही थी. निशान यात्रा सोमवार को निकला जायेगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए जनार्दन गौड़ ने बताया कि सोमवार एकादशी को राजस्थान के सूर्यगढ़ा में शोभायात्रा निकाला जायेगा. जो एक ही रास्ते से होकर मंदिर तक पहुंचेगी. निशान यात्रा के दौरान 13 फिट का निशान, 18 फीट का ध्वजा के पीछे छोटे छोटे निशान भी होंगे. रविवार को निशान यात्रा के दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय बंका, सचिव रेखा शर्मा, व्यवस्थापक जनार्दन गौड़, मनीष शर्मा, राजेश हरितवाल, अनिल शर्मा, अनुज बंका, विष्णु ड्रोलिया, अमित शर्मा, विष्णु उर्फ टुनी शर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >