मंडी में अनाज की कीमतें स्थिर, जानें मक्का, गेहूं और दालों के ताजा दाम

Mandi Bhav: लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में सोमवार (22 जून 2026) को कारोबार सामान्य रहा. मंडी में अनाज, दलहन और तिलहन की आवक संतुलित रहने से अधिकांश वस्तुओं के बाजार भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में मांग और आवक के आधार पर कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है.

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Mandi Bhav: खाद्यान्न और दलहन की कीमतों में फिलहाल बड़ी हलचल नहीं है, लेकिन सरसों और अरहर के ऊंचे भाव किसानों और व्यापारियों दोनों की नजर में बने हुए हैं. लखीसराय की नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में सोमवार को अधिकांश कृषि उत्पादों के दाम स्थिर रहे.

अनाज के भाव में स्थिरता

मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. गेहूं 2450 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. चावल मंसूरी का भाव 2200 से 2500 रुपये तथा अरवा मोटा चावल 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल रहा. कारोबारियों ने बताया कि अनाज की आवक सामान्य रहने से बाजार संतुलित बना हुआ है.

दलहन में अरहर सबसे महंगी

दालों में अरहर सबसे महंगी रही. इसका भाव 10600 रुपये से 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये तथा चना दाल 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल बिकी. गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

सरसों और तेल के दाम ऊंचे

तिलहन वर्ग में काली सरसों का भाव 6800 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि पीली सरसों 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. सरसों तेल (15 लीटर) का बाजार भाव 2250 रुपये से 2550 रुपये के बीच दर्ज किया गया.

सब्जियों के भाव में मामूली अंतर

आलू का भाव 1040 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं प्याज 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. व्यापारियों के अनुसार सब्जियों की आवक में मामूली बदलाव के कारण कीमतों में भी सीमित उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

कारोबारियों की नजर बाजार की चाल पर

मंडी के व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार स्थिर है, लेकिन मानसून की स्थिति, आवक और मांग के अनुसार आने वाले दिनों में दामों में बदलाव संभव है. किसानों और व्यापारियों दोनों की नजर आगामी सप्ताह के बाजार रुझान पर बनी हुई है.

ALSO READ: आज लखीसराय सदर अस्पताल जाने से पहले जान लें किस डॉक्टर की है ड्यूटी, जारी हुआ सोमवार का रोस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >